
बरौली/ गोपालगंज : लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित विद्या भारती विद्यालय महावीरी सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर, केशव नगर, बरौली के नए भवन का लोकार्पण शनिवार को विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम जी, प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, बरौली नगर परिषद के सभापति जितेन्द्र प्रसाद, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महंत रितेश दास, सचिव ओमप्रकाश दूबे ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर नगर परिषद की उप सभापति सत्येन्द्र उपाध्याय, विद्यालय के संरक्षक डॉ रामेश्वर सिंह,पूर्व जिला पार्षद राजू सिंह,पारस नाथ सिंह, कन्हैया प्रसाद , फुलदेव प्रसाद, विवेक सोनी, उषा देवी, वीणा देवी, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, राजाराम सिंह सहित सिवान के सभी महावीरी विद्यालय के सचिव व प्रधानाचार्य उपस्थित थें।
महावीरी सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर, बरौली के नए भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्यालीराम जी ने कहां कि हम विद्या भारती के द्वारा इस प्रकार की राष्ट्रीय शिक्षा-प्रणाली का विकास करना है, जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिन्दुत्वनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो, शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके और उसका जीवन ग्रामों, वनों, गिरिकन्दराओं एवं झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले दीन-दुःखी अभावग्रस्त अपने बान्धवों को सामाजिक कुरीतियों, शोषण एवं अन्याय से मुक्त कराकर राष्ट्र जीवन को समरस, सुसम्पन्न एवं सुसंस्कृत बनाने के लिये समर्पित हो।
वहीं लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहां कि हमारे विद्या भारती विद्यालयों में पढ़ने वाले बालक ही हमारी आशाओं का केंद्र है। वही हमारे देश, धर्म एवं संस्कृति का रक्षक है। उसके व्यक्तित्व के विकास में हमारी संस्कृति एवं सभ्यता का विकास निहित है।आज का बालक ही कल का कर्णधार है। बालक का नाता भूमि एवं पूर्वजों से जोड़ना, यह शिक्षा का सीधा, सरल तथा सुस्पस्ट लक्ष्य है। शिक्षा और संस्कार द्वारा हमें बालक का सर्वांगीण विकास करना है।समारोह को संबोधित करते हुए बरौली नगर परिषद के सभापति जितेन्द्र प्रसाद ने कहां कि विद्या भारती विद्यालय के द्वारा हमारे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा हैं। यह हमारे बरौली नगर के लिए गौरव की बात है। विद्यालय के विकास के लिए मेरा भरपूर सहयोग रहेगा।




Recent Comments