बनियापुर के ई किसान भवन मे कृषि ऋण शिविर आयोजित
बनियापुर(सारण)।जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में किसान क्रेडिट कार्ड एवं कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया की शिविर में दर्जनो किसानों ने केसीसी ऋण प्राप्त करने को लेकर आवेदन जमा कराये।बिभागिये निर्देशानुसार प्रत्येक योग्य किसान को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिये गाइड लाइन जारी किया गया है।जिसके तहत आवेदनों के जांच-पड़ताल के बाद ऋण मुहैया कराई जाएगी।साथ ही आगे से प्रत्येक माह में एक निश्चित तिथि तय कर शिविर का आयोजन किया जाएगा।ताकि किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।मौके पर सभी किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक एवं दर्जनो किसान मौजूद थे।
फ़ोटो(शिविर में उपस्थित किसान और संबंधित पदाधिकारी)।