उच्चकों ने महिला से उड़ाये 49900 रुपये
बनियापुर (सारण): स्थानीय पीएनबी शाखा से पैसा निकाल घर जा रही महिला से अज्ञात दो उचक्के ने 49900 रू.उड़ा लिये. घटना मुख्य बजार स्थित गढ़देवी मोड़ के पास की बतायीं जाती है.पीड़ीत महिला थाना क्षेत्र के ही भुमिहारा निवाशी 55 वर्षीय चिन्ता देवी है.पीड़ीता द्वारा घटना की सुचना स्थानीय थाने को दी गई जिस पर पुलिस ने त्वरित कारवाई के तहत उचक्को के भागने वाले दिशा मे पीछा किया मगर कोई सफलता नही मिली.अनुसंधान मे जुटी पुलिस ने पीड़ीता को साथ ले बैक परिसर पंहुच सीसीटीवी खंगालने मे जुटी मगर समाचार प्रेषण तक उचक्को के सबंध मे कोई सुराग नही मिल पाया.घटना के सवंध मे पीड़ीता ने बताया की वे पैसे का उठाव कर घर जाने के लिए जैसे ही गढ़देवी मोड़ से आगे बढ़ी तभि उचक्को ने पीछे से महिला के शरीर पर कोई गंदा समान फेकने के बाद दादी आपके कपड़े पर गंदगी लगे होने की बाद बतायी.महिला ने अपने कपड़े पर गंदगी लगा देखा रूपये से भरा थैला चपाकल के बगल मे रख कपड़े पर लगी गंदगी साफ करने लगी तब तक उचक्को ने रूपये भरा थैला लेकर फरार हो गये.उचक्को द्वारा थैला लेकर भागते देख महिला चिखने चिल्लाने लगी.महिला के चिखने चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग इकठा हो जब तक माजरा समझते तब तक उचक्के फरार हो चुके थे.थानाघ्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की अनुसंधान मे जुटी पुलिस उचक्के के पहचान करने के प्रयास मे जुटी है.