सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सैकड़ो गर्भवती महिलाओ का प्रसव पूर्व हुआ जांच
बनियापुर(सारण)|प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सैकड़ो गर्भवती महिलाओ ने रेफरल अस्पताल पहुँच प्रसवपूर्व जाँच कराया।जाँच के दौरान मौजूद चिकित्सको द्वारा हीमोग्लोबिन,एचआईवी,हेपटाइटिस बी,यूरिन,बीपी,हाईट,वेट आदि की गहनता से जाँच कर उचित परामर्श और दवाओ का बितरण किया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता ने बताया की सुरक्षित प्रसव को लेकर स्वास्थ्य बिभाग सक्रीय है।प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े को लेकर योजना के तहत प्रसव पूर्व कम से कम तीन बार जाँच कराने की सलाह दी जा रही है।जाचोपरांत गर्भवती महिलाओ के बिच आयरन,कैल्सियम आदि दवाओ का मुफ़्त बितरण किया गया।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति,रविन्द्र शर्मा,मरियम टोपनो सहित दो सौ से ज्यादा गर्भवती महिलाये उपस्थित थे।इधर काफी संख्या में जाँच को लेकर महिलाओ के पहुँचने से अस्पताल परिसर में पुरे दिन अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।