परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन : थाना क्षेत्र के पड़री में रविवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए. जिसमें तीन महिला सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है. घायलों में एक पक्ष के छोटेलाल साह, उमाशंकर साह की पत्नी गीता देवी, राजमंगल साह की पत्नी सुशीला देवी व रामबाबू साह की पत्नी लाडो देवी है. जबकि दूसरे पक्ष के धर्मेन्द्र राम, रामानंद राम, रामबाबू राम, श्याम बाबू राम, मनोज, धर्मेंद्र व मदन शामिल है. लोगों का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में भी कराया गया. थानाघ्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
———————————-




Recent Comments