
छपरा : छपरा-सीवान रेलखंड के टेकनिवास एवं कोपा-सम्हौता रेलवे स्टेशन के बीच समपार संख्या-45 c पर सोमवार की देर शाम में एक पैसेंजर ट्रेन व ऑटो की टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए । हांलाकि उस दौरान टेंपों पर सवार सभी महिला यात्री टेंपों से उतरकर भागने में कामयाब हो गई , जिससे सभी की जान बच गई । ऑटो पर कुल 10 महिला सवार थी । सभी यात्री बनियापुर के बताए गए हैं । सभी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान के लिए सेमरिया जा रहे थे । सबसे हास्यास्पद बात यह है कि जिस रेल गुमटी से ऑटो पार कर रही थी । वह रेलवे द्वारा काफी पहले ही बंद किया जा चुका है । वहां रेलवे द्वारा अंडरपास का निर्माण कराया गया है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों पहले ही किसी ने उस रास्ते को जेसीबी लगाकर मिट्टी भरकर चलने लायक बना दिया था । मिट्टी भरते समय किसी ग्रमीण ने इस बात की सूचना कोपा थानाध्यक्ष शिवनाथ राम को दिया था । कोपा थानाध्यक्ष के जाने के बाद भी थानाध्यक्ष के बात ग्रमीणों ने नही मानी थी । जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया । वही अंडरपास में जलजमाव होने के कारण ऑटो चालक ने बंद रेल गुमटी से ही ऑटो लेकर पार करने लगा । ऑटो बीच ट्रैक पर ही जाकर फंस गई । तब तक छपरा की ओर से भटनी-छपरा पैसेंजर ट्रेन तेज गति से आ रही थी। ट्रेन आते देख सभी यात्री उतरने में कामयाब रहे।हांलाकि एक महिला उतरने के दौरान चोटिल हो गई । ट्रेन के टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए । ऑटो दूर जाकर नजदीक के पुल पर जा गिरा । घटना की सूचना पाकर कोपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ऑटो के मलवे को रेल पटरी पर से हटाया । वहीं खबर मिलते ही छपरा से आरपीएफ के पदाधिकारी एवं जवान पुरी टीम के साथ मौके पर पहुँच गंए ।




Recent Comments