माँ की शरण में शांति और समृद्धि मिलती है:मंत्री
●गड़खा पचपतरा में वनदेवी मन्दिर में हुई प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा
15 मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
मुख्य जजमान बने मंत्री 
गड़खा से मुरारी बाबा 
गड़खा (सारण )
माँ जगदमा की पूजा मानव जीवन में शांति समृद्धि सबुद्धि एवम सुख प्रदान करती हैं, माँ अपने भक्तों के समस्त दुःख हरण कर सुख प्रदान करती हैं।
ये बाते सूबे के खान व् भूतत्व मंत्री सह गड़खा विधायक मुनेश्वर चौधरी ने गड़खा प्रखण्ड के पचपतरा वन देवी स्थान में  कही।
 उन्होंने कहा कि आदिशक्ति माँ ने पूरे संसार की सृष्टि की रचना की और पुरे कल्याण के लिए विभिन्न रूप में अवतार लिया हैं।
सन्त श्रीधर बाबा ने कहा कि माँ पचपतरा वन देवी माता गड़खा ही नही समस्त विश्व की सभी प्राणियों की मनोकामनाए पूर्ण करती हैं। 
इस दौरान मंत्री ने मंदिर के चारदीवारी तालाब खोदवाने व् मन्दिर को धर्मिक स्थल की सूचि में शामिल कर पूर्णतः विकसित किया जाएगा।
इस से पूर्व मन्दिर में 15 प्रतिमा के विधवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा हुई।
माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा लक्ष्मी गणेश और राम भक्त हनुमान जी के अलावा सात देवी व् भैरव प्रतिमा स्थापित हुई। हजारों श्रद्धालु महिला पुरुष इस अवसर पर पूजन किया
इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण की गई।
मौके पर रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह मीरपुर जुआरा के मुखिया उपेन्द्र राय सरगट्टी के मखिया दिलीप राम हसनपुरा के मखिया बच्चा प्रसाद राय जनार्धन सिह अर्जुन सिंह रोहित कुमार राहुल कुमार वीर भूषण पाठक विजय सिंह सुरेश राय शिव शंकर व्यास उपेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो लोग थे।