सारण भाजपा के स्तंभ थे गणेश जी  – चोकर बाबा

सारण जिला भाजपा की नींव थे गणेश बाबू- ज्ञानचन्द माँझी 

अगले पुण्यतिथि पर उनके जीवनी पर एक पुस्तक के विमोचन की हुई घोषणा-:

पुण्यतिथि समारोह को जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद , पुर्व विधायक जनक सिंह ने भी किया संबोधित-:

डोरीगंज(सारण) : सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के मानुपुर जहाँगीर गाँव मे महान समाजसेवी पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष स्व गणेश सिंह की 26वी पुण्यतिथि  समारोह पूर्वक मनायी गयी ।
इस अवसर पर अपने संबोधन मे अमनौर विधायक चोकर बाबा ने कहा कि गणेश जी अपना पुरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया । वे भाजपा के स्तंभ थे ।
 उस अवसर पर अपने संबोधन मे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि गणेश बाबु सारण भाजपा की नींव थे उनके कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि आज जिले मे भाजपा अपने चरम पर है । गाँव – गाँव मे भाजपा का संगठन मजबूती के साथ फैला हुआ है । उन्होंने अगले पुण्यतिथि पर उनकी जीवनी पर एक पुस्तक के प्रकाशन की घोषणा की । जिसमे स्थानीय पुर्व मुखिया अजय राय ने 11हजार रुपये प्रदान किए एवं जवाहर गुप्ता ने पाँच हजार रुपये देने की घोषणा की ।
वही उनके नाम पर एक स्मृति भवन बनाने की बात कही गयी ।

वही अपने संबोधन मे भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि आज उनके परिश्रम का फल परिलक्षित हो रहा है उन्होंने नि: स्वार्थ भाव से भाजपा को जिले मे खड़ा किया ।

अपने संबोधन मे पुर्व विधायक जनक सिंह ने कहा की गणेश बाबु पार्टी के ईमानदार एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे ।

इस अवसर पर सर्व प्रथम सभी आगत अतिथियों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पन किया और अपनी श्रधांजली अर्पित की ।
इस अवसर पर मुख्य पुर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला महामंत्री रंजीत सिंह , जिला उपाध्यक्ष श्री निवास सिंह ,रामदयाल  शर्मा , श्री राम तिवारी  स्व सिंह के पुत्र दिनेश सिंह राजन , मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह , पुर्व मुखिया अजय राय , पुर्व जिला प्रवक्ता  राजेश सिंह , अरविन्द  सिंह , विनय सिंह , वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष पुर्व मुखिया विरेन्द्र साह , जदयु व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता , वैश्य महासभा के डॉ हरिओम प्रसाद अधिवक्ता ने समारोह को संबोधित किया ।
समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन चेतनारायण राय ने किया ।