सारण/जलालपुर
प्रखण्ड के अशोकनगर पंचायत के बरकागाव गांव निवासी 45 वर्षीय धुरेंधर कुमार मिश्रा की पानी में डूबने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जब उक्त व्यक्ति शौच करने के लिए अपने घर के बाहर पास के पोखरे में ही गए हुए थे उसी दौरान पैर फिसलने के कारण पोखरे में गिर गए और गहरी खाई में चले गए और मौत हो गई फिर ग्रामीणों की मदद से उन्हे बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर उनके परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। और परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई




Recent Comments