फिर दहला मोतिहारी: छतौनी में AK47 से व्यवसायी को भूना, पर्चा छोड़ ली हत्या की जिम्मेदारी
•छतौनी में हत्या से पहले अगरवा में पिस्टल से फायरिंग कर पुलिस की ध्यान भटकाने का कोशिश
मेतिहारी से अतुलकश्यप, उप प्रबंध संपादक, “दैनिक खोज खबर” की रिपोर्ट :- मेतिहारी पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला में हुई।
जहाँ तीन बाइक सवार अपराधियों ने अगरवा के त्रिलोकी नाथ मंदिर के नजदीक वीर चौक पर एक घंटे के अंदर दो बार फायरिंग कर लोगो मे दहसत फैला दिया। मोहल्ला के लोग डरे हुए है और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे, लोग दबी जुबान से बोल रहे थे। तभी सूचना मिली कि छतौनी में AK47 से व्यवसायी की हत्या कर दी गई है।
अगरवा में हुई फायरिंग छतौनी में हत्या से पहले पुलिस की ध्यान भटकाने के उद्देश्य से की गई है।अपराधियों ने छतौनी में हत्या के बाद एक पर्चा भी फेका है। इधर हत्या की जिम्मेवारी दीपक पासवान ने लिया है।
यहाँ बता दे की बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की रात मोतिहारी के छतौनी बस स्टैंड के छतौनी-ढाका रोड स्थित राजू किराना स्टोर्स के मालिक इंद्रजीत प्रसाद जायसवाल (56) को गोलियों से भून डाला। इसके बाद पर्चे फेंकते हुए भाग निकले। घटना से लोगों में दहशत व पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक सवार बदमाशों ने रात करीब 10 बजे अचानक आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उस वक्त इंद्रजीत प्रसाद दुकान पर ही बैठे थे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। वहां जुटी भीड़ ने पुलिस गश्त की कमी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया।
हालांकि, पुलिस टीम ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। लोगों को भरोसा दिया कि अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने पर्चे व खोखे को जब्त कर लिया है। घटना के बाद शहर में दहशत है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग खफा हैं।






Recent Comments