दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

नगर परिषद के पार्षदों ने आज पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सरेआम हथियार लहराया, जिसके बाद मौके पर पहुंच एसपी जयंतकांत ने कार्रवाई करते हुए पार्षद पुत्र समेत एक पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है. साथ हीं उनके लाईसेंसी हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. घटना नगर परिषद् कार्यालय की है. जहां कल होने वाली बोर्ड बैठक के लिए अनौपचारिक बैठक हो रही थी.

इसी बीच वार्ड नम्बर 34 की पार्षद रजिया बेगम के पुत्र आलमगीर पहुंच कर वार्ड नम्बर-7 के पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनकी मां को बोर्ड की बैठक में बोलने नहीं देते है. जिसके बाद पार्षद पुत्र व पार्षद संजय सिंह आपस में उलझ गए. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों झगड़ा करते हुए एसपी कार्यालय के पास मुख्य सड़क पर पहुंच गए‌. इसी बीच पार्षद पुत्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली. जिसके बाद पार्षद संजय सिंह ने भी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल लीशहर के बीचोबीच दोनों एक-दूसरे पर हथियार लहराते रहे और लोग तमाशबीन रहे. इसी बीच किसी ने घटना की सूचना एसपी जयंतकांत को दी. जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी खुद मौके पर पहुंच गये. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही हथियार को भी जब्त कर लिया गया.