प्राण प्रतिष्ठा पर अखंड अष्टयाम को ले कलश यात्रा

गड़खा (सारण):
गड़खा प्रखंड के बाजितपुर नयका टोला में भगवती स्थान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम के लिए सोमवार को श्री श्री 108 सन्त श्रीधर बाबा के परम प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में हाथी घोड़े के साथ सैकड़ों महिला व पुरुष लाल और पीले परिधान पहनकर माथे पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निकले, सैकि रायपुरा होते हुए गड़खा सूर्य मंदिर गण्डक नदी के तट पर पहुंचा जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरवाया।

उसके बाद पुनः यात्रा मैकी कोटवा अख्तियारपुर केवानी होते हुए बाजितपुर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार से 24 घंटे की अखंड अष्टयाम प्रारंभ होगी। पूर्णाहुति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मौके पर कलश यात्रा में मुखिया मनोज राम,विशेश्वर सिंह, सहदेव सिंह, विजय सिंह,जगदीश सिंह,दिनेश साह,ध्रुप शर्मा,हृदया सिंह, बिपिन शर्मा राजाराम साह,संजीव साह, शुभम ,राहुल,रोहित सिंह,आदि लोगों के सहयोग काफी सराहनीय रही।




Recent Comments