पिरौना का उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अब नये जमाने से करेगा कदमताल, डिजिटल क्लास का हुआ शुभारंभ

गड़खा (सारण) : उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पिरौना शिक्षा को मनोरंजक व शिक्षाप्रद बनाने के लिए डिजिटल क्लासेज का उद्घाटन किया गया।

वही वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्दन प्रसाद ने कहा कि वह दिन गुजर गए जब शिक्षा में प्रशिक्षण केवल पाठ्य पुस्तकों द्वारा कराया जाता था। आजकल डिजिटल शिक्षण जैसे पीपीटी, वीडियो प्रस्तुतियों, ई-लर्निंग, ऑनलाइन प्रशिक्षण और डिजिटल पद्धतियों के प्रयोग के साथ-साथ शिक्षण अत्यधिक संवादात्मक, मनोरंजक और प्रभावी हो गया है। बच्चे इसे न केवल सुन रहे हैं बल्कि स्क्रीन पर भी देख रहे हैं। जिससे उनकी सीखने की क्षमता में इजाफा हुआ है।

प्रधानाध्यापक अखिलेश पाठक ने कहा कि डिजिटल क्लासेज भारत के आधुनिक शिक्षा युग की आधार शिला है। जिस गति से लोग डिजिटल प्रौद्योगिकी की ओर बढ़ रहे हैं वह खुशी की बात हैं। उप मुखिया उमानाथ सिंह ने कहा कि छात्राओं की यह उम्र शिक्षा, भाषा और आय की रुढ़िबद्धता से मुक्त है। यह वो माध्यम है जो आशा व अवसर के बीच की दूरी को खत्म करता है। मुखलाल महतो ने कहा कि आधुनिक उपकरणों के विकास के कारण आज दुनिया की अधिक चीजें डिजिटल हो रही है। डिजिटल शिक्षा भारत की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में अपनी जगह बना रही है। सैदसराय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील सिंह ने कहा कि उत्क्रमित विद्यालय ने साबित कर दिया कि यह संस्था आधुनिक सुविधाओं के साथ आगे बढ़कर समाज की सेवा कर रही है।वही सभा की अध्यक्षता नित्यानंद ने किया मंच का संचालन विजय कुमार शिक्षक ने किया इस मौके पुर्व मुखिया ताराचंद दास, किशोरी राय, शत्रुघ्न राय, बच्चा सिंह, राजकिशोर राय, उमेश सिंह मौजूद आदि रहे।