
प्राइवेट शिक्षकों के सामने भूखमरी
◆ सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया
गड़खा।होली कन्वेंट आवासीय पब्लिक स्कूल अख्तियारपुर गड़खा में सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक गण डायरेक्टर आदि काला पटी बांधकर शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य रंजीत सिंह ने बताया कि सभी स्कूल मार्च माह से ही बंद है जिससे सभी स्कूल के शिक्षकों का वेतन भी बंद है सभी शिक्षक भुखमरी के कगार पर है।ऐसे में सरकार का ध्यान हम पर बिल्कुल भी नहीं है।अतः सरकार निजी स्कूलों के सभी शिक्षकों को भत्ता राशि प्रदान करें ताकि हमारा भी घर चल सके हमारे भी परिवार चल सके।डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने कहाकि देश में लाखों प्राइवेट शिक्षकों की भुखमरी की समस्याओं को केंद्र व राज्य सरकार जल्द निपटारा करें। जिस प्रकार किसानों और महिलाओं को सरकार द्वारा खाते में पैसा भेजी जा रही है।वैसे ही प्राइवेट शिक्षकों का भी सहयोग करें।निर्देशक प्रमोद कुमार ,प्राचार्य रंजीत सिंह, शिक्षक ,अनुज कुमार गुप्ता ,रोशन कुमार ,रंजीत कुमार गुड़िया देवी ,रुबाना खातून, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी ,बेबी देवी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments