सीवान : बीडीओ पर जानलेवा हमला करने वालों को अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग
✍🏻कु.विपेन्द्र/अखलाक अहमद
सीवान : पचरुखी प्रखंड मुख्यालय में भी बड़हरिया बीडीओ की पिटाई का विरोध हुआ।विरोध स्वरूप प्रखंड और अंचल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया।इस दौरान स्थानीय उप प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि बड़हरिया बीडीओ के पक्ष में गोलबंद होते नजर आए।कई स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवी भी बीडीओ की पिटाई का विरोध कर रहे हैं।
पचरुखी बीडीओ डॉ इस्माइल अंसारी ने कहा कि जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।साथ बड़हरिया बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की।प्रखंड परिसर में पचरुखी उप प्रमुख ओमप्रकाश मिश्र भी अपने समर्थकों के साथ काला बिल्ला लगाकर अधिकारियों के पक्ष में गोलबंद होते नजर आए।श्री मिश्रा ने कहा कि किसी निर्दोष अधिकारी के साथ मारपीट करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता।दोषी लोगों को गिरफ्तार कर अविलम्ब जेल भेजा जाना चाहिए।लोकतंत्र में ऐसे घटिया कृत्य का कोई स्थान नहीं है।
उधर पटेल चेतना मंच ने भी एक बैठक कर तथाकथित प्रमुख संघ के इस जानलेवा की निंदा की है।पटेल चेतना मंच की ओर से कहा गया कि बीडीओ पर हमले के दर्जनों आरोपियों का घटना के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होना सरकार और पुलिस के मंशा पर सवालिया निशान लगाता है।हमेशा सामाजिक न्याय की बात करने वाले स्थानीय विधायक श्यामबहादुर सिंह को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिये।उनकी चुप्पी बहुत कुछ बयां कर रही है।मंच के संस्थापक सदस्य उमेश कुमार पटेल,राकेश कु.सिंह,रणविजय सिंह,प्रकाश सिंह पटेल,कमल सिंह पटेल आदि की ओर से कहा गया कि समय रहते बड़हरिया बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा पर जानलेवा हमला करने वालों को यदि अविलम्ब गिरफ्तार नहीं किया गया तो पटेल चेतना मंच चरणबद्ध आंदोलन करेगा।