
तरैया 17.06.2020
तरैया विधानसभा सभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता सह अधिवक्ता हरिनारायण सिंह ने तरैया विधानसभा क्षेत्र के तरैया,अंधरबाड़ी व डुमरी में घर-घर जाकर लोगों के बीच प्रधानमंत्री के पत्रक को पहुँचाया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के पाँच-छह साल में किए गए कार्यकलापों को लोगों के बीच पत्रक के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री मंत्री के पत्रक को पढ़ कर जानकारी प्राप्त कर रहे है।लॉक डाउन और कोरोना महामारी में तीन-तीन महीनों के राशन लोगों को फ्री में दिया जा रहा है।तीन गैस सिलिंडर भी लोगों को दिया जा रहा है।मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाया,नागरिकता संसोधन कानून लाया गया,राम मंदिर निर्माण व तीन तलाक के विधेयक पास कर मुस्लिम महिलाओं का सशक्तिकरण किया।उक्त मौके पर सुरेश सिंह,सुनील सिंह,राकेश सिंह व अन्य शामिल थे।




Recent Comments