प्रत्येक सप्ताह कैंप लगाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण : सीओ

✍️सुवास प्रसाद/पानापुर (सारण)शनिवार स्थानीय अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद ने एक पत्र निर्गत कर प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और गुरूवार को कैम्प लगातार राजस्व संबंधी समस्याओं को निपटाने का आदेश दिया।अंचलाधिकारी श्री प्रसाद ने विभागीय आदेशालोक में पत्र जारी कर सभी राजस्व कर्मचारीयों को कैम्प में रहने का आदेश दिया।जिसमें किसानों के आन-लाइन दाखिल खारिज, लगान,तथा जमाबन्दी सहित सभी समस्याओं को निदान किया जाएगा ।पत्र केे जरिये आम जनता को भी यह सूचना दी गई है कि कैम्प में पहुुंचकर अपने-अपने समस्याओं का समाधान कराए।