प्रखण्ड के लौवा में मनाया जा रहा है चैत नवरात,पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
तरैया।12.04.2019
प्रखण्ड के लौवा, शाहनेवाजपुर और डेवढ़ी में चैत नवरात मनाया जा रहा है।इन गाँवो में माँ दुर्गा का प्रतिमा स्थापित किया गया है जहाँ पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है।लौवा रामपरी मार्केट में आदर्श नवयुवक चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पुजा पंडाल का निर्माण किया गया है।शुक्रवार को देवी जागरण का आयोजन किया गया।जिसमें कलाकार राजन राज,नेहा राज एवं दीपक आनंद ने देवी जागरण प्रस्तुत किया।उक्त मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह,सत्येन्द्र सिंह,माधो सिंह,राजमंगल राय, पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय, अभिनव सिद्धान्त,रामेश्वर राम व अन्य मौजूद थे।
प्रखण्ड के लौवा में मनाया जा रहा है चैत नवरात,पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




Recent Comments