
बांध पर शरण लेने वालो के मदद मे आये जनप्रतिनिधि।

पानापुर (सारण) आखिरकार शनिवार दोपहर से गंडक नदी के जलस्तर मे ठहराव आ गया।गंडक नदी के किनारे बसे ग्रामीणो के अनुसार दोपहर से गंडक नदी के जलस्तर मे ठहराव आया है।लेकिन इस बीच सैकड़ो घरो के लोग अपने परिवार तथा माल मवेशियो के साथ बांध पर शरण लिए हुए है।बता दे कि बुधवार से लगातार गंडक के जलस्तर मे वृद्धि से सैकड़ो एकड़ भूमि तथा पेड़ पौधे नदी के जल मे विलीन हो गए।नदी के निचले हिस्से बसे लोगो का कहना है कि अगर दो तीन दिन तक बाल्मिकीनगर बराज से पानी नही छोड़ा जाएगा तो नदी का पानी कम होने की सम्भावना है।
बाढ़ पीड़ितो के बीच जनप्रतिनिधियो ने किया तिरपाल का वितरण।
थानाक्षेत्र के सारंगपुर, सोनवर्षा,सलेमपुर, पृथ्वीपुर, रामपुररुद्र, रामपुररुद्र 61 के सैकड़ो परिवार घर मे पानी घूस जाने के कारण बांध पर शरण लिए हुए है।लगातार हो रही बारिश ने बांध पर शरण लिए परिवारो की परेशानी बढ़ा दी है।इस बीच जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाया तथा शरणार्थियो के बीच तिरपाल का वितरण किया।




Recent Comments