उत्क्रमित मध्य विधालय माधोपुर से एमडीएम का चावल चोरी
मढ़ौरा(सारण).थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय से बीती रात चोरों ने कार्यालय का ताला काटकर 16 बोरा एमडीएम का चावल चोरी कर लिया । मामले में विधालय के प्रधान मो एकरामुल हक ने प्राथमिकी दर्ज कारायी है जिसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया है । एकरामुल हक के अनुसार गुरुवार की संध्या विधयालय बंद करके गये थे । शुक्रवार को जब वे विधालय पहुंचे तो कार्यालय का ताला कटा था और 25 बोरा चावल में 16 बोरा चावल गायब था ।




Recent Comments