मशरक : महादलित टोले में इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत

मशरक(सारण)मशरक थाना क्षेत्र के महादलित टोले में बड़ी मुसहरटोली मे इलाज के अभाव में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।मृतक दर्शन राउत(40वर्ष) पिता जनक राउत गाँव मशरक, पंचायत- मशरक पूर्वी का निवासी हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ईलाज के लिए ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने भगा दिया।फिर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ने एक पत्र लिखकर इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी से आग्रह किया। तब भी गरीब महादलित का इलाज नही हुआ जिससे उसकी मौत हो गई।महादलित परिवारों ने सोमवार की सुबह आक्रोशित होकर मशरक तरैया शीतलपुर हाईवे को जाम कर दिया।सूचना मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने जमादार अशोक चौधरी को दल बल के साथ मौके पर भेजा। जहाँ पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि व मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, जदयू जिला महासचिव गौतम सिंह भी पहुँचे।और पीड़ित परिवार को मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह से कबीर अतेष्टी के तहत तीन हजार रुपये और पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये दिलवाने का भरोसा दिलाया