उपस्थित लाभूको के बीच कराया टीएचआर का वितरण ।
मोबाइल एप के जरिये रिकार्ड संधारण की दी सलाह।

पानापुर( सारण) शनिवार को सीडीपीओ शशि कुमारी ने दर्जनों आँगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।तथा उपस्थित लाभूको के बीच दुसरे दिन टीएचआर का वितरण कराया।बता दे कि कल से हीं टीएचआर वितरण किया जा रहा है।सीडीपीओ ने निरीक्षण के क्रम में सभी सेविकाओ को मोबाईल के माध्यम से लाभूको के बीच वितरित टीएचआर,गृह भ्रमण तथा दैनिक पोषाहार संधारण करने की सलाह दी।तथा जिन सेविकाओं को जानकारी नहीं थी उन्हें कैसे करना ये भी बताईं।सीडीपीओ ने कोन्ध तथा भोरहाॅ पंचायत के आँगनबाड़ी केन्द्रों की जाँच की।जिसमें मुख्य रूप से आँगनबाड़ी केंद्र भोरहाॅ कोड संख्या-84,85,86,91शामिल है।




Recent Comments