कबीरहा मठ के जमीन पर अतिक्रमणकारियों का बढ़ रहा है कब्जा , मठाधीश ने रोक के लिए सीओ से लगाया गुहार
तरैया(सारण)17.07.2018:
उसरी बजार स्थित प्राचीन कालीन कबीरहा मठ का जमीन दबंगो और असमाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने को लेकर एक शिकायत प्रतिवेदन मठ के पुजारी देवनाथ दास ने मंगलवार को तरैया सीओ को दिया है।जिसमे मठ के जमीन का अतिक्रमण रोकने एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है।पुजारी का कहना है कि मठ का 12 बीघा 10 धुर जमीन है जिसे स्थानीय दबंग लोगो द्वारा धीरे धीरे अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।और बेचा जा रहा है।कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मठिया का केला एव शिसम का पेड़ भी जबरन काट लिया जाता है।पुजारी का कहना है कि जब मैं इसका विरोध करता हूँ तो मुझे जान से मारने की धमकी मिलती है।मठ का इतना जमीन होने के बाद भी पुजारी के जीवन यापन और भगवान की पूजा अर्चना में कठिनाई हो रहा है।पुजारी ने अपनी सुरक्षा और मठ के जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग सीओ से की है।दिए गए शिकायत प्रतिवेदन पर पुजारी सहित ग्रामीण फुलेना राय,रामचन्द्र राम,छोटेलाल दास, मैनेजर राय सहित एक दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।पिड़ित साधु का कहना है कि वह इसके एक माह पूर्व भी डीएम और अनुमंडल पदाधिकारी का पास शिकायत कर चुका है।लेकिन मठ के जमीन पर से अब तक लोगो का कब्जा नही हटा।लोग धीरे-धीरे जमीन को दखल कर रहे है।और प्रसाशन कुछ नही कर रहा है।




Recent Comments