डोरीगंज(सारण)।थाना क्षेत्र के आरा- छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से एक 25 वर्षीय युवक राजा सिंह की घटनास्थल मौत हो गई। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के धनौवरी 
मदारपुर गांव निवासी अविनाश सिंह उर्फ भांगा के पुत्र राजा सिंह के रूप हुई । मौत की सूचना पर डोरीगंज थानाध्यक्ष संजय प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक केे पास रखे  मोबाइल से  परिजन को सूचना दी गई। परिजनों ने थाने पर पहुंच पुलिस को बताया कि  मेरा बेटा राजा सिंह एक बगल गांव के एक ट्रैक्टर पर एक चालक के साथ कोईलवर बालु लोडिंग करने के लिए आया था।
जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटना की सूचना पर हमलोग थाने पर आते हैं। थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी वाहन का चक्का सिर पर चढ़ जाना ही मौत का कारण है। वहीं मृतक के परिजनों की बातो पर पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।