
शिक्षको पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नीतीश कुमार का फूंका पुतला
#गिरफ्तार शिक्षकों की शीघ्र रिहाई की मांग
इसुआपुर(सारण) : पटना में शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन के साथ शिक्षकों की हुई गिरफ्तारी के विरोध में परिवर्तनकारी शिक्षक संघ की इसुआपुर इकाई द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा का पुतला दहन किया गया.
प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा इसुआपुर धर्मशाला से शव यात्रा का आयोजन किया गया. शव यात्रा में शामिल शिक्षकों द्वारा नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार हाय-हाय, वेतन चोर गद्दी छोड़, के नारे लगाते हुए शव यात्रा पुराने थाना के पास पहुंची. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.
इस अवसर पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि पटना में अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठे शिक्षकों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का प्रयोग करना सरकार की बर्बरता पूर्ण रवैया की संघ निंदा की करता है. सरकार के इस दमनकारी नीति से शिक्षकों का आक्रोश और भी बढ़ चुका है. शिक्षक अपनी मांग के लिए शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे लेकिन उन पर लाठियां बरसाई गई. महिला शिक्षिका को निशाना बनाकर उन पर लाठियां बरसाना सरकार की कायरता को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि सरकार धरना स्थल से गिरफ्तार शिक्षकों को अविलंब रिहा करें साथ ही उन पर लगाए गए सभी आरोपों को एवं मुकदमों को वापस ले.
अन्यथा शिक्षक विद्यालयों में तालाबंदी करने को मजबूर हो जाएंगे. सरकार अब भी नहीं चेतती है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा.
पुतला दहन करने वालो में कार्यक्रम में शिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, बुनीलाल राय, संतोष कुमार, एहसान अंसारी, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार, वाजिद अली, राजकुमार राम, संजय कुमार, उपेंद्र साह, संतोष कुमार सिंह, रंजीत रजक, लाल बाबू राय, मनोज राय, रमेश सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.




Recent Comments