
छपरा।सारण। बुधवार को सदर प्रखंड के करिंगा पंचायत में अमृत सेंटर का उदघाटन सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण खाद्य योजना ट्रस्ट के माध्यम से प्रत्येक पंचायत के उपभोक्ताओं को सहज ढंग से सस्ते दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मौके पर मौजूद ट्रस्ट के पदाधिकारियों से उन्होंने जिले के प्रत्येक पंचायत में अमृत सेंटर खोलने की मांग की ताकि गांव के गरीब व बेरोजगार इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने आम लोगों से इस योजना से जुड़ने की अपील की। मौके पर ट्रस्ट से जुड़े घनश्याम सिंह शोभा कुमारी राहुल कुमार बबलू कुमार मनोज कुमार सिंह तथा मुन्ना सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे। संचालन करिंगा अमृत सेंटर के संचालक राजू साह ने किया।




Recent Comments