छपरा में NDA की बैठक में आगामी 15 अप्रैल को होने वाले नामांकन समारोह की सफलता के लिए की गयीं चर्चा

छपरा : मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रभुनाथ नगर के सांसद कार्यालय में जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी 15 अप्रैल को एनडीए गठबंधन प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के नामांकन सभा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की छपरा में उपस्थिति के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया।

तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन के दिन 15 अप्रैल को राजीव प्रताप रूडी दोपहर 1:00 बजे जिला समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल कराने के पूर्व 11:00 बजे पूर्वाह्न में गांधी चौक से खुली जीप में सवार होकर कार्यकर्ताओं के विशाल जुलूस के साथ नगर पालिका के मैदान में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। जहां नामांकन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह, लोजपा संसदीय दल के नेता चिराग पासवान, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव, मंगल पांडे नामांकन, समेत कई राजनीतिक हस्तियां सभा को संबोधित करेंगे। एक प्रस्ताव में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विधानसभा के एनडीए गठबंधन के विधायक पूर्व विधायक , पूर्व प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र से समन्वय बनाकर सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं को लाने का प्रयास करेंगे और 2 दिनों में अपने-अपने विधानसभा में संचालन समिति बनाने का कार्य करेगे। जो कि लोकसभा के चुनाव तक समिति कार्य करेगी। इस बैठक में प्रमुख रुप से बिहार भाजपा उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह एमएलसी डॉ विरेन्द्र नारायण यादव प्रदेश मंत्री जगत नाथ ठाकुर पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, छोटेलाल राय, लोकसभा पालक अशोक कुमार सिंह , जदयू नेता बैजनाथ प्रसाद विकल, धर्मेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, श्रीकांत पांडे, लखबीर सिंह यादव मौजूद थे । उक्त बात की जानकारी मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं जिला मीडिया प्रभारी रंजन यादव ने संयुक्त रुप से दी ।