पेड़ के गिरने से तीन बिजली पोल टूटे, घंटो यातायात प्रभावित


अमनौर (सारण): सोमवार को स्थानीय प्रखंड के मनोरपुर झखरी गांव मेंं अचानक पेड़ गिरने से तीन बिजली पोल टूट गये.जिससे ग्रामीण सड़क पर घंटो यातायात प्रभावित रहा.किसी के हताहत कि सूचना नहीं है.ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद पोल को सड़क से हटाया.ग्रामीणों कि शिकायत है कि घटना के दो घंटा बाद तक सूचना के बावजूद विभागीय कर्मियों ने आकर जायजा नहीं लिया.