पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया ₹1 लाख का अंशदान

पटना।कोरोना संकट को लेकर आम आदमी से लेकर खास आदमी तक परेशान है संकट की इस घड़ी में गरीब व असहाय लोगों की सहायता के लिए भी कई सारे मददगार हाथ आगे आए है उन्हीं में एक मददगार है पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव जो बिहार की राजधानी पटना के साथ ही साथ बिहार के बाहर फंसे बिहारियों के लिए मददगार साबित हो रहे है. सोशल डिस्टेंस सिंह व सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इनके द्वारा गरीब असहाय लाचार लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं दवाएं और सहयोग राशि भी प्रदान किया जा रहा है.इसी कड़ी मे पूर्व सांसद सुभाष प्रसाद यादव ने आज आपने निजी खाता से मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में ₹ एक लाख दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अपने प्रयास से राज्य की जनता का बेहतर इलाज करा रही है। श्री यादव ने कहा कि इस महामारी में सबसे ज्यादा परेशान गरीब परिवार हो रहे हैं। जो रोज कमाते हो रोज खाते हैं। ऐसे में सरकार को उनके लिए विशेष योजना चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने आज बड़ी समस्या है। वैसे मैं हम जैसे लोगों द्वारा अंशदान मील का पत्थर साबित होगा। जिससे सरकार आम लोगों की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज आम लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की जरूरत है। सरकार के बताए निर्देशों को पालन कर हम कोरोना पर विजय पा सकते हैं। श्री यादव ने कहां की आम लोगों को पुलिसकर्मियों और चिकित्सकों को साथ देना चाहिए। जो हमारे लिए काम कर रहे हैं।