ज़मीनी विवाद में मारपीट , आधा दर्जन लोग घायल
मांझी( सारण) : थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. डाक्टरों ने तीन घायलों को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया. इस मामले में एक दोनो पक्षों के द्वारा एक एक प्राथमिकी दर्ज कराई है. एक पक्ष के गंगा विष्णु शर्मा ने आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरे पक्ष के जय राम सिंह ने छः लोगो को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार जेल भेज दिया.




Recent Comments