कुँए में डूबने से 6 वर्षीय बच्चें की मौत
◆ सांप देखने के क्रम में कुँए में गिरा बच्चा, डूबने से हुई मौत
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर में कुँए में डूबने से एक 6 वर्षीय बच्चें की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी विजय कुमार साह का 6 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में आदित्य घर के बगल में ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान घर के कुछ दूरी पर स्थित एक कुँए में वह सांप देखने चला गया और कुँए में झांकने के दौरान वह लुढ़क गया। कुआँ बहुत पुराना हैं, जिसके ऊपर ईंट का पावट एवं दीवार नहीं बनाया गया है। जिस कारण आदित्य कुँए में झांकने के दौरान लुढ़क गया और गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। आदित्य के कुँए में डूबने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कुँए में घुस कर रस्सी के सहारे बच्चें को बाहर निकाला और तत्काल उसे रेफरल अस्पताल तरैया लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने मृत बच्चे की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी।




Recent Comments