संजय विजित्वर (हाजीपुर)-स्थानीय गांधी आश्रम मोहल्ला में एक स्थायी निवासी के द्वारा सादर निमंत्रण पर उनके घर पर आयोजित भूंइया बाबा की पूजा में प्रसाद खाने महुआ के विधायक डॉ मुकेश रौशन संध्या काल में स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं के साथ गांधी आश्रम मोहल्ला पहुंचे और भुंइया बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर उनके साथ राजद के बासकित राय,राजेश कुमार शर्मा ,राजेश रंजन बक्शी सहित कई अन्य कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।