बलेसरा में विवाहिता के हत्या मामले में ससूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर
उचकागांव (गोपालगंज) ।

थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे ससुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के शंभू यादव के रूप में किया गया है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव निवासी रामजीत प्रसाद की 24 वर्षीय बेटी रीमा कुमारी का विवाह बीते 25 जून को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के शंभू यादव के बेटे राजू यादव के साथ हुआ था। शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार पिता रामजीत यादव ने अपने बेटी को दहेज में सामान दिए थे। परंतु इसके बावजूद भी ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। यहां तक कि विवाह के बाद सऊदी में गया उसका पति भी उसे फोन कर प्रताड़ित करता था। बताया जा रहा है कि बीते 14 जनवरी को उसके पिता रामजीत प्रसाद मकर संक्रांति के अवसर पर अपने बेटी को खिचड़ी का कुछ सामान देने के लिए लाए थे। परंतु अपने बेटी के ससुराल पहुंचने पर रामजीत यादव का अपने बेटी से मुलाकात नहीं हो सका। ससुराल वालों से पूछने पर ससुराल वाले रिमा का इलाज कराने के लिए सीवान जाने का बहाना बनाए। वही दुबारा पिता के अपने बेटी के ससुराल पहुंचने पर सभी ससुराल वाले मौके से गायब हो गए। जिसके बाद विवाहिता रीमा देवी के पिता रामजीत यादव के द्वारा अपने दामाद राजू यादव, उसके भाई कृष्णा यादव, दिलीप यादव, बहन रानी कुमारी, ससूर शंभू यादव, सास सुशीला देवी सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी।तभी तो सभी आरोपी मौके से फरार चल रहे थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्यारोपी ससुर शंभू यादव बलेसरा गांव में आया हुआ है।जिसे मौके पहुंचे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।