पुरस्कार मिलते ही खिल उठे विजयी प्रतिभागियों के चेहरे

जलालपुर (सारण)।योगी बाबा क्विज क्लब के तत्वावधान में आयोजित ओपेन जूनियर वैज्ञानिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 2018 का पारितोषिक वितरण रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें 400 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके लिए दो दर्जन से अधिक विद्यालयो मे हुई परीक्षा मे 4000 से अधिक प्रतिभागी छात्र छात्रएँ भाग लिए थे।

पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार पाते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे ।जलालपुर के मंगोलापुर मठिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान करना समाज के जागृत लोगो का परम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि योगी बाबा क्विज प्रतियोगिता के आयोजक समाज के दबे कुचले एवम मेधावी बच्चो को तराशने का कार्य कर रहे है।उन्होंने क्विज में सफल प्रतिभागियों को उच्चे लक्ष्य के साथ सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम में उपस्थित बीपीएससी के द्वारा डीएसपी के पद पर चयनित डा सुनील कुमार पाण्डेय ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बेहतर करने की प्रेरणा दी ।उन्होंने कहा कि लक्ष्य को निर्धारित कर अगर ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जाय तो बड़ी से बड़ी सफलता आसानी से पायी जा सकती है ।वरीय वर्ग के छात्रों का प्रथम पुरस्कार लोकेश कुमार पांडेय संन्यासी उच्च विद्यालय सम्होता को दिया गया।वरीय वर्ग की छात्राओ का प्रथम पुरस्कार ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल की पल्लवी कुमारी को दिया गया ।वहीं दूसरे तथा तीसरे स्थान का पुरस्कार छात्रओ में कविता कुमारी जबकि छात्रों में अनुराग कुमार, जितेंद्र कुमार राम अंकित कुमार यादव को दिया गया ।जबकि कनीय वर्ग में मध्य विद्यालय भटकेसरी के रिया कुमारी को प्रथम दूसरे तथा तीसरे स्थान का पुरस्कार छात्रो में क्रमश: अंकित कुमार यादव तथा विकी कुमार को दिया गया ।इसके अतिरिक्त 400 से अधिक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को लेदर फाईल, डिक्सनरी पुस्तके तथा लेखन सामग्री से पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम मे56-59 वी बीपीएससी से डी एस पी के लिए चयनित पानापुर भगवानपुर कोंध के डा सुनिल पांडेय को योगी बाबा क्विज क्लब की ओर से सांसद जनर्दन सिंह सिग्रीवाल ने शाल ओढाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान, जलालपुर थानाध्यक्ष अमिता सिंह DSP के रूप मे चयनित सुनील पांडेय बी ईओ ललन महतो प्रोफेसर राजेश्वर कुंवर उमेश तिवारी मुखिया प्रतिनिधि बालाजी जे पी सेनानी ललन देव तिवारी एबी पी एस के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉक्टर विद्याभूषण श्रीवास्तव विजयानंद तिवारी ने संयक्त रूप रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में चल रहे हैं ओ डी एल डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर के 63 प्रशिक्षु शिक्षकों का फेयरवेल भी किया गया। कार्यक्रम में योगी बाबा क्विज क्लब द्वारा संचालित बताओ तो जाने श्रृंखला के 10 टॉपरों को भी सम्मानित किया गया ।प्रखंड के दो दर्जन से अधिक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे शिक्षिका जयंती राय ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत मधुर स्वर में प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया । वही विजय कुमार मिश्र की सांस्कृतिक टीम ने कई शैक्षणिक और विकास गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी । कार्यक्रम का संचालन अखिलेश्वर कुमार पांडेय तथा पवन तिवारी ने किया ।वहीं धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश तिवारी ने किया। मौके पर रामकुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक पंचदेव सिंह उमेश तिवारी एबी पीएस के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह प्रवीण तिवारी सुजीत दूबे प्रिंस यादव जितेन्द्र तिवारी राम कुमार मिश्र मोहम्मद मुस्तफा हुसैन शिक्षक नेता राजेश तिवारी मनीष कुमार सिंह सोमनाथ माझी उमाशंकर शाह संजीत कुमार चौधरी रमाशंकर मिश्र शांडिल्य रामकुमार सिंह जितेंद्र मिश्र अखिलेश्वर अखिलेश्वर शर्मा राकेश कुमार सिंह डॉक्टर सुनील प्रसाद संतोष बंटी मनोरंजन पाठक रंजीत भोजपुरिया सुरभि दत्त अंजू कुमारी सुभाष राम राजू गिरी देवेन्द्र मिश्रा संत कुमार बृजेश कुमार सिंह ब्राह्मण महासभा के अशोक तिवारी अनिल मिश्र शिक्षक नेता राजेश तिवारीउदयशंकर गुड्डु सहित सैकड़ों शिक्षक भी उपस्थित रहे।