जमीनी विवाद के मारपीट में रिटायर्ड दरोगा हत्याकांड के तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार बनियापुर(सारण)।गत मंगलवार की रात्रि बनियापुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा में आपसी मारपीट के दौरान जख्मी रिटायर्ड दरोगा रामअयोध्या सिंह की मौत इलाज के लिये छपरा जाने के क्रम में रास्ते मे ही हो गई थी।जिस मामले में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए कांड के तीन नामजद प्रथमिकी अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद ने बताया की गिरफ़्तार अभियुक्तों में श्री निवास सिंह,जितेश कुमार सिंह,नितेश कुमार सिंह शामिल है।घटना की प्राथमिकी मृतक के पुत्र रामनिवास कुमार सिंह ने दर्ज कराई थी।जिसमे पट्टीदारी के हो नौ लोगो को नामजद कर बताया था की मिट्टी भरने को लेकर उतपन्न विवाद में पट्टीदारों ने उनके पिताजी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।