चोरी की घटना का पुलिस ने किया उदभेदन
इसुआपुर (सारण) : चोरी की घटना के एक सप्ताह के अंदर इसुआपुर पुलिस ने मामले का उदभेदन कर लिया है ।पुलिस ने जहां घटना में शामिल पांच बच्चों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है ,वहीं चोरी के गहने व नगदी भी बरामद कर लिया है ।मालूम हो कि विगत 5 जुलाई को पुरसौली गांव के संजीत कुमार सिंह के घर में चोरी हुई थी ।जिसमें 5 लाख रूपए मूल्य के जेवरात तथा 50 हजार रूपए नकद चोरी होने की प्राथमिकी गृहस्वामी ने थाने में दर्ज कराई थी ।पुलिस ने इस मामले में गृहस्वामी के परोसी उज्जवल कुमार तथा सतासी गांव के सीटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है तथा माल भी बरामद करा दिया है ।थानाध्यक्ष अरविन्द पासवान ने बताया कि अभी भी चोरी गए पुरा माल बरामद नहीं हो पाया है ।वहीं घटना में शामिल डटरा पुरसौली गांव के सगे भाईयों मोटू उर्फ रितेश तथा लषण कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं ।एक अन्य अपराधी का नाम पुलिस ने गुप्त रखा है ।पांचों चोर नाबालिक बताए जा रहे हैं ।
#रिपोर्ट:-अज़हर करीम/इसुआपुर :




Recent Comments