पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को मारी टक्कर, एक रेफर
◆थानाक्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप की घटना
【परवेज अख्तर/सिवान】;
बसंतपुर. थानाक्षेत्र के शहरकोला बाजार में मंगलवार की सुबह स्टेट हाइवे 73 के किनारे बस पकड़ने खड़े दो युवकों को तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं मौके का फायदा उठा पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया. आसपास के लोगों ने घायल युवक थानाक्षेत्र के बसावं निवासी नरेश बैठा का पुत्र उपेंद्र बैठा व पोतन बैठा का पुत्र दिलीप बैठा को बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उपेंद्र बैठा की स्थिति गंभीर देख सिवान रेफर कर दिया. वहीं दूसरे घायल दिलीप बैठा का इलाज कर बसंतपुर पीएचसी से छुट्टी दे दी गई. घटना के बारे में घायल दिलीप बैठा ने बताया की हम दोनों बसावं पंचायत में टोला सेवक के पद पर तैनात है. जिला में मंगलवार को आयोजित बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे वे बस पकड़ने शहरकोला बाजार आये. शहरकोला में एक होटल में जलपान कर जैसे ही होटल सेना बाहर निकले की तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दिया. सूचना पर पीएचसी पहुंचे एसआई अखिलेश कुमार सिंह ने घटना की पूरी जानकारी लिए.
————–




Recent Comments