पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर मशरक एवं परसा क्षेत्र में बिजली रहेगी गुल

मेंटेनेंस कार्य को लेकर मशरक जीएसएस को 19 मई से 21 मई तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिसके कारण मशरक क्षेत्र की बिजली दिन में गुल रहेगी ।

मशरक(सारण) मशरक एवं परसा क्षेत्र में लगातार कई दिनों तक दिन में बिजली गुल रहेगी. जिसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर मशरक जीएसएस को 19 मई से 21 मई तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिसके कारण मशरक क्षेत्र की बिजली दिन में गुल रहेगी. वहीं शीतलपुर जीएसएस को 20 मई से 24 मई तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिसके कारण परसा क्षेत्र की बिजली उक्त समय तक गुल रहेगी.
उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर मशरक एवं परसा क्षेत्र के 33kv को निर्धारित समय के लिए शट डाउन किया जाएगा. जिसके बाद समान रूप से बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी. इसलिए दोनों क्षेत्रों के वासी बिजली काटे जाने से पूर्व विद्युत संबंधित अपने सभी कार्य निपटा लें.