
समस्तीपुर:ट्रक और बाइक की टक्कर में बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय थानाक्षेत्र के एनएच 28 स्थित ढेपुरा गांव के समीप ट्रक एवं बाइक की टक्कर हो गयी।लेकिन बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया।जबकि उसकी बाइक ट्रक के चक्कों में फसकर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गईं।वहीं ढेपुरा गांव निवासी छात्र नेता अनिकेश कुमार ने घटना की सूचना थाने की पुलिस को दी।वहीं सूचना पर पहुँची थाने की पुलिस ने वाहनों को जप्त करते हुए।आगे की कारवाई में जुट गई। ढेपुरा गांव स्थित मां भगवती फ्यूल नामक पेट्रोल पम्प से एक ट्रक जैसे ही डीजल लेकर निकली की इसी क्रम में बाइक से अपने गाँव जा रहे बाइक सवार बेगुसराय जिले के साठाजगत गाँव निवासी सौरव कुमार ट्रक से जा टकराया।जिससे बाद वह दूर जा गिरा और भगवान की कृपा कह सकते है क्योंकि वह बाल-बाल बच गए।मगर उनकी बाइक ट्रक के चक्के के नीचे आने से बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।




Recent Comments