विदुपुर में गोली मार दो युवकों की हत्या

बिदुपुर(वैशाली) शुक्रवार को बिदुपुर थाना के मजलिशपुर गांव स्थित दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा गोली मारकर दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई । घटना को अंजाम दे आराम से फरार हो गये ।घटना के कारणों का असली पता तो नही चल पाया है।गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ कर पहुंचे पहुंचे तब तक दोनो युवको की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।वही अपराधी केला बगान स्थित पगडंडी रास्ते से आराम से चलते बने।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक मजलिशपुर निवासी टिंकू मल्लिक एवम नान्हक चक निवासी जितेंद्र उर्फ जित्तन राय के रूप में पहचान की गयी।मृतक दोनो युवको के कनपटी में सटाकर अपराधियो ने गोली मारी थी,जिसके कारण दोनो युवक घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।दोनो युवको के शव लगभग सात फिट की दूरी पर था।मृतक जित्तन का शव अपाचे मोटर सायकिल पर ही पड़ा हुआ था।जबकि टिंकू मल्लिक का शव लगभग सात फिट दूर दक्षिण पश्चिम दिशा में पगडंडी रास्ते पर पड़ा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल,एस आई गजेंद्र प्रसाद सिंह,ए एस आई प्रदीप कुमार सशस्त्र बलो के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी थी ।