दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
रेड क्रॉस जो अपने मानवीय, आपदा राहत, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता आदि कार्यों व कार्यक्रमों से जाना जाता है, उसे अपने कार्यों के लिए तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुके हैं। रेड क्रॉस की गतिविधियों में युवाओं की सक्रिय एवं सार्थक भूमिका अपेक्षित है। कहा भी जाता है कि किसी भी राष्ट्र एवं संगठन के कर्णधार होते हैं युवा। आपदा से निपटने व उस पर काबू पाने के लिए पूर्व तैयारी हमारे लिए चुनौती होती है। लोगों को अधिक से अधिक इसके प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस सह रेड क्रॉस के संस्थापक महान मानवतावादी जीन हेनरी डूनांट की जयंती के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में जिला स्तरीय रेड क्रॉस यूथ क्लब के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेतिया के आरक्षी अधीक्षक जयन्त कान्त ने कही। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के क्रम में रेड क्रॉस के चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान ने रेड क्रॉस की गतिविधियों से अतिथि व युवाओं को अवगत कराया। वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव जगमोहन कुमार ने रेड क्रॉस यूथ क्लब की संरचना, उसके कार्यों एवं क्लब के युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार मंच एवं अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को वाइस-चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद, प्रबंध समिति के सैयद शकील अहमद, नन्दकिशोर प्रसाद, आजीवन सदस्य पारस कुमार, अजहर आलम, अनिल कुमार आदि ने संबोधित किया। गत दिनों दिल्ली मे आयोजित रेड क्रॉस के पहले नेशनल यूथ फेस्ट में जिले व राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रगति कुमारी गुप्ता व इमरान कुरैशी को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने युवाओं से संवाद भी किया, जिसमें युवा धनरंजन कुमार गुड्डू, नवीन उत्पल, इमरान कुरैशी, मेनका कुमारी, आकृति गुप्ता, शिखा राज आदि के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दिया।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में निःशुल्क डायबिटीज जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया था। शिविर का नेतृत्व रेड क्रॉस स्वास्थ्य समिति के डॉ. इंतेसारूल हक ने किया। शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के पदाधिकारियों सहित आजीवन सदस्य विश्व विजय कुमार, अजहर आलम, अर्पित केशान, रचित केशान, उत्कर्ष राज, श्रीकांत राय, सुमित कुमार, विशाल कुमार, दीपक, राकेश, अमित आदि की सराहनीय भूमिका रही।





Recent Comments