
परसा (सारण) : मकेर प्रखंड के एस एस प्रेप पब्लिक स्कूल मकेर के परिसर में मीडिया फ़ॉर बॉडर हार्मोनी संगठन सारण की बैठक पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।मिडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के अध्यक्ष वारिये पत्रकार अमरेन्द्र तिवारी मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष रंजन कुमार वैशाली जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार की उपस्तिथि में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिया गया।बैठक में वारिये पत्रकार ने कहा कि पत्रकार की समस्या और उसके निदान के लिए संघर्ष कर रही पत्रकार संघ को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सारण में संघ की विस्तार करना जरुरी है। जिसको लेकर मकेर प्रखंड में एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन कराने का अपील किया।और सर्वसहमति से आगामी 12 जुलाई को पत्रकार सम्मलेन कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में पत्रकार को पहचान पत्र प्रस्त्री पत्र देने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कमिटी का गठन किया गया साथ ही कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया गया।सर्वसहमति से गठित टीम में सारण जिला सयोजक के रूप में मनोज कुमार मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रभारी अरुण सिंह विजय कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू दीपक कुमार सिंह,मंजीव कुमार सिंह तथा कार्यक्रम आयोजन समिति सदस्य रूप में जयशंकर प्रसाद,शैलेन्द्र शर्मा,अरबिंद अनुज राहुल कुमार विकास कुमार को जिम्मेवरी दिया गया।




Recent Comments