बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया 111 वां स्थापना दिवस , विद्यालय में 51पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश


मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 111 वां स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा की जागरूकता के लिए विद्यालय में वृक्षारोपण किया। नगर के स्टेशन रोड स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में बैंक ने एक शिविर लगाकर शिक्षकों और स्कूली बच्चों के साथ 51 फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया और वृक्षों के पालन पोषण का जिम्मा लिया ।

वृक्षारोपण के मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक भगवान कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति में धरती पर वृक्ष लगाना वर्त्तमान समय की सबसे बड़ी जरुरत है। यह भी जरुरी है की स्कूली बच्चों को भी साथ साथ जागरूक किया जाये ताकी ये स्थिति को समझ वृक्षारोपण के लिए प्रेरित हो सके। बैंक ऑफ बरौदा अपने 111 वां स्थापना दिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ना चाहता था। इसीलिए स्कूल के प्रांगन में वृक्षारोपण का निर्णय लिया गया और स्कूली बच्चों और विद्यालय के शिक्षक के साथ मिलकर 51 फलदार वृक्ष लगाये गए। लगाये गए सभी वृक्षों के पोषण का भी पूरा पूरा ध्यान रखा जायेगा इस हेतु स्कूल के छात्र -छात्राओं के नाम से वृक्ष का नामकरण किया जायेगा । वही बैंक नियमित तौर पर स्कूल का दौरा कर लगाये गए वृक्ष का निगरानी रखेगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक संदीप कुमार,अंजला कुमारी, माला शुक्ला,बैंक कर्मी अभिषेक कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे।




Recent Comments