रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : मुफशिल थाना क्षेत्र में स्तिथ गांव में एक किशोरी को पड़ोसी युवक द्वारा अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। यहां जब किशोरी अपने घर में अकेली थी तब पड़ोसी युवक ने उसके साथ घर में घुस कर ज़बरन दुष्कर्म किया। इस बावत पीड़ित के परिजनों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि जब किशोरी के साथ युवक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था तब उसकी चिल्लाने की आवाजे सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां आ गए जिन्हे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि पीड़िता घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। तभी मौका देखकर पड़ोस में रहने वाला रामानन्द माँझी नामक युवक घर मे घुस गया और किशोरी को दबोच कर ज़बरन दुष्कर्म का शिकार बनाया।

जब पीड़िता के परिजन वापस लौटे तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया है कि मामले में पीडि़त किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक रामानन्द माँझी के विरूध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।