
लहलादपुर:
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय के तत्वाधान में तथा नेहरू युवा केन्द्र, छपरा के सौजन्य से कौटिल्य क्लासेज के प्रांगण में “पड़ोस युवा संसद” का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार मिश्र ने किया. इस आयोजन में वक्ताओं ने भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम जैसे बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, स्वच्छ भारत अभियान, कौशल विकास योजना, मेक इन इंडिया, कैशलेश डिजिटल ट्रांजेक्शन, किशोरों एवं युवाओं के विकास हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम आदि विन्दुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. इस आयोजन में दर्जनों युवा-युवतियों सहित मुन्ना यादव, वरुण कु. सिन्हा, मुकेश रंजन मिश्र, मनोनित मानवेन्द्र, गुलशन कुमार मिश्र, विपुल कु. सिन्हा, अरमान अंसारी, रौशन अली, रोहित कुमार आदि ने भाग लिया.




Recent Comments