मढ़ौरा । शनिवार को थाना क्षेत्र के पटेढ़ी जलाल में एक 36 वर्षीय युवा व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हो गई । मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया । घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए जिससे तनाव जैसी स्थिति बन गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शव को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलुस को भी मशक्कत करनी पड़ी । हालांकि बाद में ग्रामीणों की पहल पर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । मृतक रामस्वरुप राय का 36 वर्षीय पुत्र उमेश राय बताया गया है । परिजनों ने बताया कि उमेश राय रात के दस बजे के करीब अपने घर से खाना खाकर निकले थे । काफी देर तक वापस नही लौटने पर परिजन रात में ही तलाश शुरु कर दी थी लेकिन कही से कोई जानकारी नही मिली । सुबह घर के करीब स्थित बांसवारी की तरफ गई एक बच्ची ने उमेश राय का जमीन पर गिरे देखकर हल्ला किया । हल्ला को सुनकर जब अगल बगल के लोग वहा पहुंचे तो उमेश राय को मृत पाया । इसकी सूचना तेजी से गंव में फैल गई और काफी संख्या में लोग जमा हो गए । उमेश राय के परिजन भी पहुंच गए और उमेश राय के मृत होने की जानकारी पर बिलखने लगे ।
परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगया आरोप :
परिजनों ने साजिशन हत्या कर शव को बांसवाड़ी में फेक देने का आरोप लगाया है । घटना को लेकर पूर्व से गांव के ही राजन मांझी के घर से चल रहे विवाद को कारण बताया गया है । मृतक की पत्नी का कहना था की प्रेम प्रसंग में राजन मांझी की पुत्री से उसके छोटे देवर रीतेश कुमार यादव ने शादी की थी । गांव वाले बताते है कि रीतेश ही उस लड़की को बिहार पुलिस की तैयारी करवाता था । इस शादी के बाद युवती की बिहार पुलिस में नौकड़ी लग गई थी। शादी को लेकर युवती के परिजनों में नाराजगी थी और युवती के पिता राजन मांझी ने एससी, एसटी एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी । जिसमें उमेश राय सहित उसके परिवार के अन्य सदस्य को भी जेल जान पड़ा था ।




Recent Comments