रूपेश कु सिंह की फाइल फोटो

पटना में इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की अपराधियों ने गोली मार की हत्या

पटना। मंगलवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट के संचालन समिति के अध्यक्ष व इंडिगो के मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी ।खबर आ रही है कि रूपेश कुमार सिंह एयरपोर्ट से लौट कर अपने पुनाईचक आवास के अपार्टमेंट में गाड़ी से उतर रहे थे, उसी समय अपराधियों ने गोलियों से भून दिया।अस्पताल जाने पर उनकी मौत हो गई।कहा जा रहा है कि काफी मिलनसार व सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के संवरी गांव के निवासी थे और गोवा में कुछ दिन की छुट्टियां बिताकर आज ही मंगलवार को एयरपोर्ट पर काम काज देख कर आवास लौटे थे।घटना की खबर फैलते ही सरणवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।