अपर मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा- थावे रेल खण्ड का किया निरीक्षण

छपरा (सारण) : 20 अगस्त 2018 ।रेलगाड़ी परिचालन में सर्वोच्च स्तर की संरक्षा और रेलयात्रियों में सुरक्षा और विश्वास का अहसास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचलम) विजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को वाराणसी मण्डल के छपरा- थावे रेल खण्ड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उनके साथ सहायक मंडल इंजीनियर शैलेश कुमार सिंह, सेक्शन इंजीनियर(इंजीनियरिंग) एवं इंजीनियरिंग विभाग के पर्यवेक्षक तथा निरीक्षक उपस्थित थे ।
यह निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबंधक वी.के. श्रीवास्तव ने मोटर ट्रॉली से पूरा किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंजीनियरिग ज्वॉइंट, सैंड हम्प, कांटा क्रासिंग, ट्रैक एंड बैलास्ट लेवल, सूचना बोर्ड, गैंग मैनो एवं ट्रैक मैनों के औजार यथा पहाड़ी,थर्मामीटर, पेनडाल क्लिप,इमरजेंसी क्लैम्प, पटाखों,आइसोलेटेड मीटर स्केल,हैंड सिगनल ,पेट्रोलिंग डायरी आदि का गहन निरीक्षण किया । इसके साथ ही उन्होंने संरक्षा श्रेणी के इंजीनियरिंग कर्मचारियों (गैंगमैनों,ट्रैक मैनों, गेट मैनों एवं ट्रैक अनुरक्षकों ) से साक्षात्कार कर उनके जटिल परिस्थितियों में रह कर कार्य करने में होने वाली परेशानियों का संज्ञान लिया ।


इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से उनकी मेडिकल और वित्तीय समस्याएं जो उनके कार्यालय से दूर कार्य करने के कारण उत्पन्न होती है के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिया और कर्मचारियों को आश्वस्त किया के वे निर्बाध रूप से संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों को भली भातिं पूर्ण करें ।
श्री श्रीवास्तव ने इंजीनियरिंग कर्मचारियों द्वारा उनके कार्य करने के दौरान नोट की जाने वाली असुरक्षित कार्यपद्धतियों,संरक्षा खतरों,संरक्षा जोखिमों, असावधानीवश होने वाली त्रुटियों और खतरनाक परिस्थितियों का स्वेछा से खुलासा करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया ।
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री वी के श्रीवास्तव ने सोमवार को छपरा से थावे के मध्य पड़ने वाले सभी स्टेशनों छपरा कचहरी,मढ़ौरा, दिघवादिघौली, तरायां सुजान एवं सिधौलिया का भी निरीक्षण किया। साथ ही इस खंड में पड़ने वाले सभी रक्षित और आरक्षित रेलवे क्रासिंगों का निरीक्षण सम्पन्न किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिए ।
कल मंगलवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री वी के श्रीवास्तव थावे – कप्तानगंज रेल खण्ड का मोटर ट्राली से निरीक्षण करेंगे । इसकी जानकारी पी आर ओ अशोक कुमार ने दी हैं।




Recent Comments