पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने को लेकर, जदयू कार्यकताओं ने किया समीक्षात्मक बैठक
तरैया(सारण)29.08.2018
पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बुधवार को वाई डी वी एस काँलेज परिसर में जदयू कार्यकर्ताओ की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक हुआ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मनौवर हुसैन ने किया।बैठक में बूथ लेबल कमिटी के गठन करने एवं पंचायत संगठन प्रभारी नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया।तथा पंचायत स्तरीय कमिटी गाँव-गाँव घूमकर बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को बताकर उन्हें जागरूक करेंगे।तथा पंचायत स्तर पर जदयू को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाया गया। सभा को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रखण्ड के प्रत्येक पंचायत स्तर पर पंचायत प्रभारी नियुक्त किया जायेगे।जिन्हें पार्टी की मजबूती की जिम्मेवारी सौपी जाएगी।उक्त मौके पर जल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र कुमार सहनी ,पर्यवेक्षक लगन देव तिवारी ,राखी कुशवाहा, राजेश बिंद,मो.शोएब, हरेंद्र सिंह ,मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह बिक्कु,केशव नट नीरज सिंह व अन्य उपस्थित थे। बैठक के बाद सारण जिले के होनहार कलाकार अनुभूति शांडिल्य उर्फ तीस्ता के असामयिक निधन पर शोकव्यक्त किया गया।