मढ़ौरा अनुमंडल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हुआ शुभारंभ

स्थापना दिवस पर पहली प्रस्तुति इप्टा के कलाकारों ने दी

गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय उच्च विधालय मढ़ौरा के प्रांगण में अनुमंडल का 31वां स्थापना दिवस पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया।शुक्रवार की देर संध्या में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारण के अपर समाहर्ता डॉ गगन कुमार,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेज नारायण राय,मढ़ौरा डीसीएलआर, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, एएसडीएम नलिन प्रताप राणा समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।इसके पूर्व आगत अतिथियों का मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बुके देकर स्वागत किया।अपने स्वागत भाषण में एसडीओ योगेंद्र कुमार ने कहा कि बहुत ही कम समय में कार्यक्रम को निर्धारित किया गया है और स्थानीय पदाधिकारियों ,पत्रकारों व अन्य के सहयोग से स्थापना दिवस मनाने की एक परंपरा को स्थापित करने का प्रयास किया गया है।इससे यहां के सभी क्षेत्रों के प्रतिभागियों के माध्यम से भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाने की कोशिश होगी। इसी कड़ी में उक्त कार्यक्रम को 1अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक पखवाड़े की विभिन्न प्रकार के स्कूली छात्रों की प्रतियोगिता, कलाकारों की प्रस्तुति, खेलों का आयोजन आदि कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।शुभारंभ कार्यक्रम में पत्रकार भूपेश भीम के नेतृव में इप्टा के कलाकारों ने अपनी गौरव गाथा व स्वागत गान के साथ-साथ लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पारंपरिक गीत बारहमासा को संगीत के माध्यम से पेश किया।कार्यक्रम के शुभारंभ पर इप्टा के नुक्कड़ नाटक को लोगो ने काफी सराहा।वहीं हास्य कवि सतेंद्र दूरदर्शी को भी लोगों को सुनने का मौका मिला।इस मौके पर मढ़ौरा बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, मढ़ौरा सीओ रविशंकर पांडेय व अन्य गणमान्य समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।